{"_id":"5b63175f4f1c1b54208b6930","slug":"81533220703-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे से 25 बोतल अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे से 25 बोतल अवैध शराब बरामद
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
sharab
- फोटो : vishnu sharma
भरवाईं (ऊना)। पुलिस ने खोखे से 25 देसी संतरा मार्का की शराब की बोतलें पकड़ीं हैं। पुलिस ने गश्त के दौरान समनोली रोड पर बने खोखा की तलाशी ली। दुकानदार ने खोखे के पीछे शराब की बोतलें छुपाकर रखी थीं। तलाशी लेने पर 25 बोतल देसी शराब की बरामद की गई।
विज्ञापन
शराब रखने वाले आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से चिंतपूर्णी में रह रहा है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस का नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन