{"_id":"5a647daf4f1c1b7d268b5aa7","slug":"81516535215-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुतों ने पांच को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुतों ने पांच को काटा
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला में पांच लोगों को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दूसरा मामला ऊना के गलुआ निवासी गोविंद (12) अपने घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता उस पर झपट पड़ा। गोविंद के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत कर उसे कुत्ते से छुड़ाया। तीसरा मामला लोअर अरनियाला में पेश आया जहां स्थानीय निवासी अपने घर के समीप जा रहा था। उस पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। कड़ी मशक्कत से वह कुत्ते के चंगुल से बचा।
चौथा मामला जलग्रां का है जहां 12 वर्षीय मनीष अपने गांव में खेल रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला किया और दांत गाड़ दिए। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं बंगाणा के बोल गांव में परमिंद्र में अपने घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्तों पर उस पर हमला किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया।
जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में उचित कार्रवाई की जाए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया है। उनकी सेहत में पहले से सुधार आया है।