{"_id":"59fb0ace4f1c1bf4688b8b2f","slug":"81509624526-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)।
पुलिस थाना गगरेट के तहत भरवाई रोड पर पेश आए एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित (24) पुत्र रामफल निवासी हरदोई यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रोहित भरवाई मार्ग पर बुधवार रात को स्कूटर पर कहीं जा रहा था।
इसी दौरान स्कूटर अनियंत्रित हो गया और दीवार से जा टकराया। इस हादसे में स्कूटर सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रोहित गगरेट स्थित एक निजी औद्योगिक इकाई में काम करता था। यहां वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। हादसे के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।