{"_id":"5a647dac4f1c1b76268b5715","slug":"61516535212-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला-बाइक में भिड़ंत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला-बाइक में भिड़ंत, एक घायल
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पक्का परोह में ट्राला-बाइक भिड़ंत में 37 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अंब-ऊना मार्ग पर पक्का परोह में ट्राले से बाइक की टक्कर में बाइक सवार राकेश पुत्र रतन चंद निवासी कुनेरन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. ऊषा दरोच ने बताया कि घायल की गंभीर चोटों के चलते उसे ऊना रेफर किया गया है।
विज्ञापन