{"_id":"5a5f41124f1c1b7c268b4d2c","slug":"61516192018-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने रौंदा राहगीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ने रौंदा राहगीर
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर एक बाइक ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को व्यक्ति को लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार केहरी सिंह निवासी ऊना मंगलवार देर शाम ऊना-नंगल मार्ग पर कॉलेज के पास किसी दुकान से सामान लेने जा रहा था कि एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से केहरी सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घायल केहरी सिंह को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद सड़क पर नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन