{"_id":"5a574cd64f1c1b70188b4576","slug":"61515670742-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में 62 बोतल अवैध देसी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में 62 बोतल अवैध देसी शराब बरामद
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
जिला में नशा माफिया के खिलाफ चिंतपूर्णी पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति को देसी शराब की 62 बोतलों के साथ पकड़ा। पुलिस की यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस ने अवैध शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एसएचओ अमरीक सिंह ने देर रात चिंतपूर्णी मंदिर के समीप लक्कड़ बाजार के पास एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चिंतपूर्णी मंदिर के समीप लक्कड़ बाजार से एक आदमी शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर जब आरोपी की जांच की तो उसके पास से देसी शराब की 62 बोतलें मिलीं। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने पिछले पांच महीनों में शराब और नशा माफिया का कारोबार करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन