{"_id":"5c27a3cdbdec22569d4667d2","slug":"51546101709-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ठठ्ल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान कर्मचंद पुत्र सरनू राम निवासी गांव अखर जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात ठठ्ल गांव में हुआ। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप घायल बाइक सवार कर्मचंद को 108 एंबुलेंस में तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ठठ्ल स्थित जिंदल कंपनी में कार्यरत था।
उधर, डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।