फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बडूही चौक पर पैराफिट से टकराई कार

बडूही चौक पर पैराफिट से टकराई कार

Wed, 10 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बडूही चौक पर पैराफिट से टकराई कार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडूही में बुधवार मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तारी कार बडूही चौक पर बने पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे में पांच कार सवार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कार चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया है।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह और उसके साथी कार में सवार होकर हमीरपुर से पंचकुला में ऑटो फेयर कांटेस्ट में भाग लेने के लिए जा रहे थे कि बडूही चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कार चालक पुनीत को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। इस हादसे में घायल लोगों की पहचान पुनीत धीमान, आशीष, विक्रम, मनीक, विनोद के रूप हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed