{"_id":"595a7b4a4f1c1b0a748b4622","slug":"31499102026-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में तीन और युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या मामले में तीन और युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के कोटला खुर्द में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान संजय, उपेंद्र और हनिश के रूप में हुई है। इनमें से दो युवक धमांदरी के समीपवर्ती धतियाल व एक होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि, अदालत में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी नानक निवासी धतियाल पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
गौर है कि कोटला खुर्द में 11 जून की शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ था। वारदात में दोनों गुटों के तीन लोग घायल हुए थे। इनमें अरनियाला निवासी रविंद्र सिंह, धतियाल निवासी सुनील कुमार व संजय घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था। जहां से रविंद्र सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई थी।
पुलिस ने दो सैनिकों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने धतियाल निवासी संजय सिंह को स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या मामले में घायल आरोपी सुनील सिंह का जालंधर स्थित सैनिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, तीसरा आरोपी नानक फरार चल रहा था। जिसने 25 जून को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने नानक चंद को पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मारपीट के दौरान प्रयोग की गई कार की जांच की, तो पाया कि कार होशियारपुर के किसी युवक की है। इसके आधार पर पुलिस ने तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक धतियाल गांव के हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मारपीट के बाद हत्या मामले में पुलिस ने तीन ओर युवकों को काबू किया है, जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।