{"_id":"5a7ef6f44f1c1bf07b8b6941","slug":"21518270196-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में कोताही पर संतरी, होमगार्ड को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी में कोताही पर संतरी, होमगार्ड को नोटिस
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा जब औचक निरीक्षण के दौरान बंगाणा थाना पहुंचे तो संतरी गहरी नींद में सो रहा था जबकि ड्राइवर नशे में था। ड्यूटी में कोताही पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने शुक्रवार रात को बंगाणा थाना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान संतरी गहरी नींद में सोया था।
इसके लिए एसपी ने कर्मचारी को लताड़ भी लगाई। वहीं गाड़ी में सोया ड्राइवर नशे में था। दोनों कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसपी दिवाकर शर्मा की कार्रवाई से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले एसपी दिवाकर शर्मा ने हरोली, गगरेट और ऊना थाना में देर रात औचक निरीक्षण कर चुके हैं। इसमें कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ड्यूटी में ढील बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। हमें अपनी ड्यूटी के लिए वफादार रहना चाहिए। एसपी दिवाकर शर्मा ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
वाहन चालकों को किया एल्कोसेंसर से टेस्ट
नाकेबंदी के दौरान एसपी दिवाकर शर्मा ने सरकारी बसों और अन्य वाहन चालकों को एल्कोसेंसर से टेस्ट किया। हालांकि किसी भी चालक के नशे का सेवन करने की पुष्टि नहीं हो पाई। इसे देख एसपी ने कर्मचारियों को सराहा और भविष्य में भी अपनी ड्यूटी वफादारी से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन