फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ड्यूटी में कोताही पर संतरी, होमगार्ड को नोटिस

ड्यूटी में कोताही पर संतरी, होमगार्ड को नोटिस

Sat, 10 Feb 2018 11:42 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में कोताही पर संतरी, होमगार्ड को नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा जब औचक निरीक्षण के दौरान बंगाणा थाना पहुंचे तो संतरी गहरी नींद में सो रहा था जबकि ड्राइवर नशे में था। ड्यूटी में कोताही पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने शुक्रवार रात को बंगाणा थाना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान संतरी गहरी नींद में सोया था।

इसके लिए एसपी ने कर्मचारी को लताड़ भी लगाई। वहीं गाड़ी में सोया ड्राइवर नशे में था। दोनों कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसपी दिवाकर शर्मा की कार्रवाई से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले एसपी दिवाकर शर्मा ने हरोली, गगरेट और ऊना थाना में देर रात औचक निरीक्षण कर चुके हैं। इसमें कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ड्यूटी में ढील बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। हमें अपनी ड्यूटी के लिए वफादार रहना चाहिए। एसपी दिवाकर शर्मा ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


वाहन चालकों को किया एल्कोसेंसर से टेस्ट
नाकेबंदी के दौरान एसपी दिवाकर शर्मा ने सरकारी बसों और अन्य वाहन चालकों को एल्कोसेंसर से टेस्ट किया। हालांकि किसी भी चालक के नशे का सेवन करने की पुष्टि नहीं हो पाई। इसे देख एसपी ने कर्मचारियों को सराहा और भविष्य में भी अपनी ड्यूटी वफादारी से करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed