{"_id":"5bf82646bdec2241a644715f","slug":"201542989382-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दंपती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, दंपती घायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा में एक तेज रफ्तार आल्टो कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक धर्मशाला निवासी भरत भूषण अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर दियाड़ा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार भरत भूषण और उनकी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। उधर डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।