फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अंब में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

अंब में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 16 May 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
अंब में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
कृषि ऋण के नाम पर डकारी लाखों की राशि
विज्ञापन

अंब में चार लोगों के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
भारतीय स्टेट बैंक की अंब शाखा ने चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। चारों मामले स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से लिए गए लोन से संबंधित हैं। यह अब एसबीआई में मर्ज हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बैंक के मैनेजर ईशान चौधरी की तरफ से दर्ज करवाई गई चार शिकायतों में पहला मामला सोमनाथ निवासी कुठेड़ा खैरला के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि सोमनाथ ने मई 2015 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से जो अब एसबीआई में समाहित है, से ट्रैक्टर खरीद के लिए लिए पांच लाख रुपये लिए थे। उसने बाद में लोन के जरिये लिया ट्रैक्टर बैंक की जानकारी के बगैर बेच दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बैंक ने मनोज कुमार निवासी जलग्रां और दीपक कुमार निवासी चताड़ा के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा आरोप लगाया कि मनोज ने जमीन की गारंटी रखकर बैंक से 15 लाख का एग्रीकल्चर लोन लिया था। बाद में आरोपी ने बैंक को धोखे में रख जमीन दीपक कुमार को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला मीनाक्षी पत्नी राम कुमार निवासी प्रताप नगर अंब के विरुद्ध दर्ज है। इसमें आरोप लगाया है कि आरोपी ने जुलाई 2011 में एक लाख का लोन और 2012 में पांच लाख रुपये की सीसी लिमिट बनाई जो बाद में वापस नहीं किया और बैंक से धोखा किया।

चौथा मामला बिल्लू राम निवासी अंब टिल्ला के विरुद्ध दर्ज है। इसमें बैंक ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने ट्रैक्टर खरीद के लिए अगस्त 2013 में पांच लाख का लोन लिया था। जो उसने बैंक की जानकारी के बिना बेच दिया और कर्ज भी अदा नहीं किया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed