फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अंब के अप्पर अंदौर में विवाहिता ने खाया जहर

अंब के अप्पर अंदौर में विवाहिता ने खाया जहर

Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंब के अप्पर अंदौर में विवाहिता ने खाया जहर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
पुलिस थाना अंब के तहत अपर अंदौरा में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ममता (30) निवासी अपर अंदौरा ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।


परिजनों को जैसे ही पता चला, वे आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। महिला ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed