फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पानी के टैंक में डूबने से विवाहिता की मौत

पानी के टैंक में डूबने से विवाहिता की मौत

Mon, 03 Sep 2018 09:43 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
पानी के टैंक में डूबने से विवाहिता की मौत
डूबना

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत पंचायत करमाली के गांव नारी देवी सिंह में पानी के टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय पूनम पत्नी अश्वनी कुमार निवासी नारी देवी सिंह के रूप में हुई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पूनम कुमारी सोमवार सुबह घर के आंगन में बने पानी के टैंक में अचानक गिर गई। इससे महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

कुछ समय बाद घर के सदस्यों ने जब टैंक की ओर नजर दौड़ाई, तो पूनम का शव का देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद से घर में मातम छा गया है। हालांकि पूनम टैंक में किस तरह डूबी, इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। लगभग पांच वर्ष पूर्व पूनम का विवाह अश्विनी कुमार के साथ हुआ था। अभी पांच माह पूर्व ही पूनम कुमारी ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि प्री मैच्योर डिलीवरी होने के कारण पूनम डिप्रेशन में थी। पूनम के मायके वालों ने बेटी के मौत पर किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। एसएचओ बंगाणा पीसी शर्मा ने बताया कि पूनम कुमारी की लाश को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed