{"_id":"5b76d65f42c7924674623c10","slug":"191534514783-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
heroin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने शिवबाड़ी के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरमेश लाल पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गगरेट पुलिस की टीम ने अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में शिवबाड़ी के पास नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी हरमेश वहां गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका और संदेह के आधार पर तलाशी ली।
विज्ञापन
उनके पास से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि आखिर नशीला पदार्थ लेकर किसको को सप्लाई करने जा रहा था। गौरतलब है कि गगरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा हुआ है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि क्षेत्र से नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ आम नागरिकों को भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन