{"_id":"5aa5205b4f1c1ba7758b4dc7","slug":"191520771163-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो में 42 पेटी देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कॉर्पियो में 42 पेटी देसी शराब पकड़ी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)।
बंगाणा पुलिस ने डूमखर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 42 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है। वहीं इस मामले पर केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंगाणा के थाना प्रभारी कमल नैन शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह डूमखर में पुलिस ने नाका लगाया था कि बंगाणा से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 42 पेटी संतरा देसी शराब की पकड़ी गई। पुलिस ने तुरंत शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक अर्जुन कुमार निवासी वीजापुर अंब निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे जानकारी जुटाने में लगी है कि शराब की खेप कहां जा रही थी।
विज्ञापन