{"_id":"59ca8f994f1c1b7a548b4830","slug":"191506447257-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई मारुति वैन, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई मारुति वैन, एक की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के दिलवां में एक कार पेड़ से टकरा गई। इसके कारण 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी प्रताप नगर अंब के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंब-ऊना मार्ग पर राज कुमार पुत्र राम कुमार निवासी प्रताप नगर अंब मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे ब्रेड की सप्लाई लेकर जा रहा था। दिलवां के पास कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जेसीबी की मदद से कार को पीछे खींचकर शव को बाहर निकाला। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व ही उसने अपना नया कारोबार शुरू किया था। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह वह घर से सप्लाई के लिए निकला था कि दिलवां के नजदीक रेलवे पुल के पास हादसा हो गया। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
अंब के उपप्रधान धमेंद्र बिल्ला ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।