फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड कर्मी को जड़ा थप्पड़

हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड कर्मी को जड़ा थप्पड़

Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड कर्मी को जड़ा थप्पड़
अंब (ऊना)। मैड़ी स्थित बड़भाग सिंह में चल रहे होला-मोहल्ला मेले के दौरान कंट्रोल रूम में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मेला ड्यूटी पर तैनात किन्नौर जिले से आए होमगार्ड कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम के सामने हंगामा कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उक्त होमगार्ड के साथ पहले पंजाब के कुछ श्रद्धालुओं ने हाथापाई की थी। इसकी शिकायत लेकर होमगार्ड कर्मी कंट्रोल रूम में पहुंचा, जहां हेड कांस्टेबल ने भीड़ के सामने होमगार्ड कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाबा बड़भाग सिंह मेला में सेक्टर नंबर तीन में गृहरक्षक ट्रैफिक व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात था। उसने पंजाब के गुरदासपुर से आई एक टेंपो अप्लाइड फॉर को रुकने का इशारा किया, लेकिन टेंपो चालक ने वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिस पर गृहरक्षक ने चालक को पकड़कर पूछा कि गाड़ी क्यों नहीं रोकी। इस पर टेंपो चालक ने होमगार्ड कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। दूसरा गृहरक्षक भी मौके पर पहुंचा। टेंपो में सवार श्रद्धालुओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। गृह रक्षक टेंपो चालक गुरमेज सिंह को पकड़कर कंट्रोल रूम में लाए। वहां पर मौजूद हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड को बिना पूछताछ के भीड़ के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर किन्नौर जिला के गृहरक्षक अपनी ड्यूटी छोड़कर कंट्रोल रूम के पास इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। गृहरक्षकों ने मांग की है कि आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल ने वर्दी में उनके साथ मारपीट की है।

उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने मामले को लेकर शिकायत पत्र सौंपे हैं। डीएसपी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed