{"_id":"5c2cf104bdec2256f53388b5","slug":"171546449156-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने पर किए 147 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नियम तोड़ने पर किए 147 चालान
विज्ञापन
चालान काटती हुई पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिले में 147 वाहनों के चालान किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 147 वाहनों के चालानों में से 141 के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 29,900 रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन
इनमें 112 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 10 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 11 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, चार चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, नौ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन