फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में पुलिस कर्मी ने डंडों से पीटा श्रद्धालु

चिंतपूर्णी में पुलिस कर्मी ने डंडों से पीटा श्रद्धालु

Fri, 17 Aug 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में पुलिस कर्मी ने डंडों से पीटा श्रद्धालु
कैंसर पीड़ित पत्नी को दर्शन के लिए आगे जाने देने की बात पर भड़का पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मेले में माथा टेकने बटाला पंजाब से आए परिवार सहित एक श्रद्धालु को पुलिस कर्मचारी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस कर्मी ने तैश में आकर श्रद्धालु पर डंडे की बरसात कर दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बटाला निवासी हरविंद्र शुक्रवार सुबह चिंतपूर्णी में परिवार सहित माथा टेकने आया था। चौक पर तैनात हरविंद्र ने पुलिस कर्मियों को बताया उसकी पत्नी कैंसर पीड़ित है। उसे आगे जाने दिया जाए। इतने में पुलिस कर्मचारी ने हरविंद्र को अपशब्द कहे। इसके बाद चौक पर खड़े हरविंद्र को डंडे से पीट डाला।
विज्ञापन


पीड़ित की पीठ और टांगों पर पुलिस कर्मचारी ने डंडे मारे। इससे जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया। पीड़ित कैंसर पीड़ित पत्नी, डेढ़ साल का बच्चे, सास और जीजा के साथ बिना दर्शन किए वापस लौट गया। इस बारे में हरविंद्र ने चिंतपूर्णी थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है। इस बारे में सहायक पुलिस मेला अधिकारी मनोज जंवाल ने बताया कि शिकायत दर्ज की गई है। कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed