फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला को पानी पिला किया बेहोश, सात हजार ठगे

महिला को पानी पिला किया बेहोश, सात हजार ठगे

Tue, 27 Mar 2018 12:59 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
महिला को पानी पिला किया बेहोश, सात हजार ठगे
ठगी का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय पुलिस चौकी के तहत बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को साधु बनकर आए शातिरों ने ठगी का शिकार बना डाला। पीड़ित महिला से आरोपी सात हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मैहतपुर में ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय दो साधू उनकी दुकान में आए। उन्होंने उससे पानी पीने के लिए मांगा। जिस पर वह पानी लेकर आ गई।

साधुओं ने युवती को अपनी बातों के जाल में उलझाकर वही पानी उसे पिला दिया। इसके बाद वह अपने होश में नहीं रही। महिला का आरोप है कि साधुओं ने उसे अपने वश में कर उसे करीब सात हजार की नकदी ले ली। इसका उसे पता ही नहीं चला। करीब 15 मिनट बाद उसे होश आया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। साधू भी वहां से फरार हो चुके थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोपी साधुओं को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। इस मामले को लेकर स्थानीय दुकानों में लगे कैमरे भी चेक किए जिनमें दोनों आरोपी साधुओं की तस्वीरें कैद हुई हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed