{"_id":"5d1cdec18ebc3e3c655a23fc","slug":"156217309814-una-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका तोड़कर भागे आरोपी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाका तोड़कर भागे आरोपी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। मंगलवार दोपहर भरवाईं में नाका तोड़ कर भागे कार चालक का अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस को ये पता चल गया है कि गाड़ी नूरपुर की है, लेकिन पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि कार को चलाने वाला चालक कार का खुद ही मालिक है कि कोई और है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार चलाने वाले व्यक्ति नाका तोड़ने और पुलिस का पीछा करने पर कार को मौके पर छोड़कर भागने का क्या कारण रहा है। जबकि इसी कार में बैठे सभी लोगों की पहचान हो गई है। सभी लोग स्थानीय निवासी थे इन लोगों ने कार किराए पर ली हुई थी। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को आई ट्वेंटी कार मुबारिकपुर की तरफ से आई और भरवाईं में पुलिस का नाका तोड़कर चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास की तरफ दौड़ गई। जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो खुद को पुलिस के शिकंजे में फंसता देख कार चालक रास्ते में ही कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पर मौके पर पुलिस ने छानबीन की और कार को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी जगवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और कार मालिक का पता लगा कर पुलिस ये पता करेगी कि कार कौन चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार के अंदर कार चालक का आधार कार्ड मिला है। उसकी पहचान नगरोटा बंगवा के निवासी के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही कार चलाने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में होगा।