{"_id":"5d07bd468ebc3e627a306eac","slug":"156078828113-una-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूहल भटवालां में पशुशाला में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डूहल भटवालां में पशुशाला में लगी आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। डूहल भटवालां गांव में दोपहर के समय देवी चंद की पशुशाला में आग लग गई। इससे पशुशाला में रखी तूड़ी आग की चपेट में आ गई। आग की खबर मिलते ही नेहरू युवा मंडल के प्रधान संदीप शर्मा, मोहन लाल व फायर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
नेहरू युवा मंडल के प्रधान संदीप शर्मा व मोहनलाल ने पहले तो अन्य युवाओं के साथ मिलकर पशुओं को सुरक्षित निकाला। फिर फायर कर्मियों की मदद से आग को बुझाया। इससे आग को बढ़ने से पहले ही काबू पा लिया गया। थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि आग लगने से करीब दो हजार का नुकसान हुआ है। आग से तूड़ी और लकड़ी जलकर राख हो गई। अगर स्थानीय युवा मौके पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था