फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिस दिन फौजी को ड्यूटी पर जाना था उसी दिन अंतिम संस्कार

जिस दिन फौजी को ड्यूटी पर जाना था उसी दिन अंतिम संस्कार

Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिस दिन फौजी को ड्यूटी पर जाना था उसी दिन अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। फौज से 25 दिन की छुट्टी पर घर आए अनूप कुमार के परिजनों पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब ड्यूटी पर जाने से ठीक एक दिन पहले अनूप की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बडोह गांव का अनूप फौजी मित्र के साथ ऊना से अंब की ओर आ रहा था। रास्ते में बाइक के दर्दनाक हादसे में पीछे बैठे अनूप की मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग अनूप की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ ही गिर गया। घर से मां को एक घंटे तक आने को कह कर गया अनूप कभी न लौटने वाले सफर पर निकल गया। लगभग एक वर्ष पहले फौज में भर्ती हुए अनूप का अंतिम संस्कार उस दिन हुआ जब उसे फिर ड्यूटी पर जाना था। मिलनसार और सभी की चिंता करने वाले अनूप की माता व पिता ने अनूप के सिर पर सेहरा सजाने के सपने संजोए थे।
विज्ञापन


घर के इकलौते चिराग के बुझने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम है। हर किसी की आंखें नम हैं। क्षेत्र के युवा की इस तरह हुई मौत पर गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह, सुशील कालिया, विकास शर्मा, डॉ. शाम, इंद्रजीत, दिनेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, रमेश हीर आदि ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की व दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed