फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाजार में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान

बाजार में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान

Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाजार में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान
थानाकलां (ऊना)। थानाकलां बाजार में लावारिस सांड के हमले से एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाकलां पंचायत के मंगत राम निवासी थाना खास सुबह नौ बजे रोजमर्रा के कामों के लिए बाजार आए थे। अचानक लावारिस सांड ने हमला कर दिया। सांड ने अपने नुकीले सींग उनके पेट में मार दिए। उनकी एक बाजू भी टूट गई। लावारिस सांड से लोग आतंकित हैं। बाजार में आने से भी कतराने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सांड पहले भी थानाकलां गांव के हुक्म चंद को हमला करके घायल कर चुका है। लोगों ने सांड को पकड़ने की प्रशासन से गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों राज कुमार, ज्योति राम, सुरेश कुमार, लव, कुश, मस्तराम, जीतराम, प्रेम चंद, जसमेर सिंह, अमित, जितेंद्र ने बताया कि यह सांड इससे पूर्व भी कई लोगों को घायल कर चुका है। लोगों ने प्रशासन से इसे पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed