{"_id":"5ce8091abdec2207006344fd","slug":"155871060519288-una-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से 288 नशीले कैप्सूल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर से 288 नशीले कैप्सूल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट(ऊना)। क्षेत्र के ओयल स्थित एक मेडिकल स्टोर में पुलिस की एसआईयू टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की एसआईयू टीम ने ओयल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तलाशी के दौरान स्टोर से पुलिस ने लगभग 288 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि एसआई यूनिट की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा मारा। प्रतिबंधित 288 नशीले कैप्सूूल अवैध रूप से मेडिकल स्टोर में रखे हुए मिले। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।