फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांड के हमले से घायल टांडा रेफर

सांड के हमले से घायल टांडा रेफर

Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांड के हमले से घायल टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। भरवाईं में आवारा सांड के हमले से घायल ओम प्रकाश उर्फ शेरू को चिंतपूर्णी अस्पताल से टांडा रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने कूल्हे की हड्डियां टूटने के कारण ऑपरेशन की सलाह दी है।

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले भरवाईं में लावारिस सांड ने एक व्यक्ति को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। घायल व्यक्ति को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गए। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। घायल शेरू दस दिन तक अस्पताल में रहा। शेरू के परिवार में कोई नहीं है। जब डूहल बंगवाला के युवक विनोद कुमार को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर से शेरू का हालचाल जाना। पता चला शेरू को ऑथो चिकित्सक के पास चेक करवाना पड़ेगा। विनोद कुमार ने डीसी राकेश कुमार प्रजापति और एसपी दिवाकर शर्मा को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने चिंतपूर्णी पुलिस को अस्पताल भेजा। विनोद कुमार ने पुलिस की सहायता से 108 एंबुलेंस से घायल शेरू को टांडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने इसका हफ्ते में ऑपरेशन करने की सलाह दी है। विनोद ने स्थानीय पंचायतों और मंदिर प्रशासन से चिंतपूर्णी और भरवाईं में घूम रहे सांडों को खदेड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि डीसी और एसपी के आदेश के बाद अस्पताल में घायल व्यक्ति को देखने पुलिस पहुंची और इसको विनोद कुमार की सहायता से इलाज के लिए टांडा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed