{"_id":"5ca4e500bdec2214262c614c","slug":"151554310400-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में दबे व्यक्ति ने होटल में नस काट कर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में दबे व्यक्ति ने होटल में नस काट कर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। अंब में ऊना रोड पर एक रेडीमेड गारमेंट की मार्केटिंग करने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय कुमार (42) निवासी जीएमडी 787 दिलशाद कॉलोनी नई दिल्ली के रूप में हुई है। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमेें व्यक्ति ने आत्महत्या की वजह कर्ज को बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अजय कुमार ने एक अप्रैल को अंब के एक होटल में रुका था। उसका अकसर कामकाज के सिलसिले में अंब आना-जाना रहता था। बुधवार सुबह को उसका कोई परिचित उससे मिलने जब होटल पहुंचा तो उसने कमरे में अजय कुमार को मृत पाया। कमरे में काफी खून गिरा हुआ था। होटल कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके हाथ की नस कटी हुई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसका वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।