फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पैसा दोगुना करने के लालच में गंवाए 30 लाख

पैसा दोगुना करने के लालच में गंवाए 30 लाख

Sun, 24 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पैसा दोगुना करने के लालच में गंवाए 30 लाख

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत हीरानगर निवासी एक व्यक्ति पैसा दोगुना करवाने के चक्कर में 30 लाख की ठगी का शिकार हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप चंद शर्मा निवासी हीरानगर अंब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे आरोपी ने कहा कि वह उसके व्यापार में इन्वेस्टमेंट करे। इसके बदले वह दोगुना पैसा देगा। इस पर कुलदीप शर्मा ने मई 2013 में एक सोसायटी से तीस लाख रुपये कर्ज लेकर उक्त व्यक्ति को दे दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद न तो आरोपी ने कोई पैसा वापस किया और न ही मूल रकम लौटाई।
विज्ञापन


काफी समय बाद आरोपी ने जनवरी 2018 में दो लाख उसके सोसायटी के अकाउंट में डाले लेकिन बाकी रकम देने इनकार कर दिया। साथ ही, उसे और उसके परिवार को जान से मारने धमकियां देने लगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पैसे देने में आनकानी कर रहा है। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed