फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रेलवे रोड पर भीड़ ने दो नशेड़ी धुने

रेलवे रोड पर भीड़ ने दो नशेड़ी धुने

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर भीड़ ने दो नशेड़ी धुने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार तथा रेलवे रोड पर इन दिनों नशेड़ी हुड़दंग मचा रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे दो नशेड़ियों को भीड़ ने पीट दिया।

यातायात पुलिस कर्मी ने हालत बिगड़ती देखी चौकी से पुलिस कर्मी बुलाए। पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार शाम को रेलवे रोड पर कार सवार दो युवकों ने कार की खिड़की खुली छोड़ रखी थी। इससे यातायात में बाधा पैदा हो रही थी। जब उन्हें खिड़की बंद करने को कहा तो वे गाली गलौच करने लगे। इस पर आस-पास के दुकानदार तथा लोग जमा हो गए। नशेड़ी युवकों को भीड़ ने धुन डाला। इसके चलते कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।

यातायात कर्मी ने हालात को काबू करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नशेड़ी युवकों को पीटती रही। शाम के वक्त सब्जी मंडी लगने के चलते आवाजाही ज्यादा थी। बाजार में पुलिस कर्मी के न होने से यातायात कर्मी को पुलिस चौकी फोन करके कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद स्थिति को काबू किया गया। स्थानीय निवासी दीपक कुमार, संजीव कुमार, सुभाष ऐरी, विनोद, सुभाष चंद, मोनू, मदन लाल तथा राकेश कुमार ने शुक्रवार तथा सोमवार को पुलिस की विशेष गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि पुलिस कर्मियों को शाम के वक्त तैनात रहना चाहिए। पुलिस कर्मी बाजार में नजर ही नहीं आते। लोगों का कहना है कि पुलिस की ढील की वजह से ही पटाखेबाजों, जेबकतरों, वाहनों पर सायर बजाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस ओर संजीदगी दिखानी चाहिए। जिससे ऐसे तत्व सिर न उठा सकें। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि कानून की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे जाएंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed