फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 17 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
jail

दौलतपुर चौक (ऊना)। भद्रकाली गांव में नाका तोड़कर आम की लकड़ी से लदा ट्रॉला भगाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी यशपाल सिंह उर्फ गोगी निवासी डंगोह खास को अंब कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन


गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी यशपाल से मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा अन्य आरोपियों की धरपकड़ भी जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपियों ने आम की लकड़ी से लदे ट्राले को नाका तोड़कर भगाते हुए उसे डंगोह खास में एक घर के खड़ा कर दिया था। जब पुलिस लकड़ी से भरे ट्राले को लकड़ी सहित कब्जे में लेने लगी तो, पुलिस की टीम से उनके समर्थकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसमें दो पुलिस जवान हेड कॉन्स्टेबल पुष्पिंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार घायल हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी यशपाल सिंह उर्फ गोगी, मोहिंद्र सिंह, रज्जाक मुहम्मद निवासी डंगोह खास के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के सेक्शन 307,353, 342, 379,506, 41,42 के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed