{"_id":"5b75b3c142c7925ba94ec599","slug":"121534440385-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर के करंट से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूलर के करंट से अधेड़ की मौत
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
current
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। कुठार कलां में करंट से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुठार कलां निवासी 49 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक कुठार कलां निवासी रणवीर सिंह बुधवार रात परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान वह उठा और पास ही में चल रहे कूलर से चश्मा उठाने लगा। कूलर छूते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिया गया। परिजनों ने फौरन कूलर के बंद कर रणवीर को उठाया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना के संबंध में केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन