फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लावारिस कुतों ने चार को काटा

लावारिस कुतों ने चार को काटा

Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लावारिस कुतों ने चार को काटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग लावारिस कुत्तों के काटे जाने का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में लोग अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ताजा मामलों में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को लावारिस कुत्तों ने काट लिया जिनका उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला बंगाणा उपमंडल के खुरवाईं में पेश आया जहां स्थानीय निवासी अक्षय (17) अपने घर जा रहा था कि उस पर एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। उसने बचाव का प्रयास किया लेकिन कुत्ते ने अपने दांत गाड़ दिए जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। दूसरा मामला ग्रीन एवेन्यू का है जहां एक 16 वर्षीय बच्ची श्रेया रविवार सुबह अपने काम से जा रही थी। उस पर एक कुत्ता टूट पड़ा।
विज्ञापन


उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए और उसे कड़ी मशक्कत कर कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। तीसरा मामला ऊना का है जहां सुनीता अपने घर के समीप जा रही थी कि उस पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। ऊना निवासी अरुण कुमार (14) रविवार को रास्ते में एक कुत्ते ने काट लिया। लोगों ने अरुण को बचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed