फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चार घरों में ताले तोड़े, दो बाइकें उड़ाईं

चार घरों में ताले तोड़े, दो बाइकें उड़ाईं

Wed, 13 Dec 2017 09:40 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
चार घरों में ताले तोड़े, दो बाइकें उड़ाईं

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के थानाकलां और पनेड़ गांव में शातिरों ने एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़ डाले। वारदात में शातिर चोर दो बाइकों समेत लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्थानीय युवक का शातिर युवकों ने बैग छीन लिया। देर रात एक साथ इन चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब एक महीने से उपमंडल बंगाणा में चोरी की वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

हालांकि अभी तक कोई भी शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। वहीं चोरी की वारदातों की सूचना मिलने के बाद डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात क्यारा गांव के रविंद्र कुमार के घर को निशाना बनाया। यहां पर शातिर घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोर केशव चंद के घर में घुसे। यहां उन्होंने मोबाइल, कीमती टार्च और पर्स चुराया। थानाकलां बाजार स्थित सुरेश कुमार के घर खड़ी पल्सर बाइक उड़ाई।
विज्ञापन


इसके बाद शातिर चोरों ने गांव पनेड़ में शमशेर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उसी गांव के तरसेम चंद व सतनाम दोनों के घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इन सभी चोरी का पता बुधवार सुबह लगा। घरवाले सुबह जब उठे तो उन्होंने अलमारी के ताले टूटे पाए जिसे देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने पंचायत प्रधान को फोन पर चोरी के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने मौके पर पहुंच सारी घटना के बारे में पुलिस थाना बंगाणा को सूचित किया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को रात के समय गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। थानाकलां में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed