{"_id":"5b4369ec4f1c1bae288b57b6","slug":"101531144684-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदंश से मासूम की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
me
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के बसदेहड़ा गांव में सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज पुत्र भगवान दीन निवासी कोलाहदा जिला बारबंती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बच्चे का परिवार इंट भट्ठे के समीप पास रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ईंट भट्ठे पर काम करने वाले भगवान दीन का 4 वर्षीय बच्चा मनोज सोमवार सुबह आम खाने के बाद अचेत मिला। परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी क्लीनिक में ले गए। यहां पर उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार न आने पर बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। ऊना अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने जहरीले सांप के डसने का संदेह जताते हुए उपचार दिया, लेकिन बच्चे की बिगड़ती तबीयत को देख परिजनों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि वे पीजीआई पहुंच पाता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज के माता-पिता प्रवासी हैं। वह लंबे समय से बसदेहड़ा ईंट भट्ठे में काम करते आ रहे हैं। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन