फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हटवाणा में निजी स्कूल की गाड़ी पलटी

हटवाणा में निजी स्कूल की गाड़ी पलटी

Thu, 31 May 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हटवाणा में निजी स्कूल की गाड़ी पलटी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा/थानाकलां (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के पिपलू के हटवाणा में निजी का वाहन पलटने से वाहन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चों को चोटें आई हैं। इस हादसे में घायल बच्चों को 108 की मदद से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। पिपलू स्थित एसएस मॉडल स्कूल की गाड़ी स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। हटवाणा के पास सड़क के बीचों-बीच अचानक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार आधा दर्जन बच्चों को चोटें आई हैं।

इनमें से चार बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी के पलटने की आवाज सुनते ही घटना स्थल के आसपास के घरों से लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े। जैसे-तैसे बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालकर सीएचसी बंगाणा ले जाया गया। एमओ डॉ. अतुल राणा ने सभी घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. अतुल राणा ने बताया कुल छह बच्चे अस्पताल में लाए थे। चार को प्राथमिक उपचार देने के बाद एक बच्चे को ऊना अस्पताल रेपुर किया गया।
विज्ञापन


इस हादसे में घायल बच्चों की पहचान शिवाली पुत्री कमल किशोर निवासी गांव डोलू, हिमानी शर्मा पुत्री प्रीतम चंद गांव डोलू, सुहार्थ पुत्र सुदर्शन सिंह गांव जरोला, अराधना पुत्री क्रांति लाल गांव जरोला, शाश्वत पुत्र सुशील कुमार गांव जरोला, शुवंतिला पुत्री सुशील कुमार निवासी गांव जरोला के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed