फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cricket competition in Raipur ground from 21st

Una News: रायपुर मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से

Wed, 18 Jun 2025 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition in Raipur ground from 21st
भाग लेने के लिए 1000 रुपये प्रवेश शुल्क रहेगा
विज्ञापन

प्रतियोगिता रायपुर पंचायत के लिए ही होगी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत रायपुर मैदान में पहली पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता 21 और 22 जून को युवा मंडल रायपुर की ओर से आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता रायपुर पंचायत के लिए ही होगी। इसमें भाग लेने के लिए 1000 रुपये प्रवेश शुल्क रहेगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 15000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता टीम को 11000 रुपये की नकद राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा आठ ओवर का मैच होगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच से खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जूते पहनना भी अनिवार्य रहेगा। खिलाड़ियों के लिए दो दिन पहाड़ी धाम खाने का भी विशेष प्रबंध रहेगा। युवा मंडल के सदस्यों मनीष, अमित, नवनीत, शिव सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रायपुर मैदान पंचायत के युवा ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को आधार और राशन कार्ड साथ में होना अनिवार्य है। आयोजकों ने बताया कि पंचायत में ही प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य यहां के युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करना और युवाओं को कुरीतियों से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed