फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona vaccination in una

आज शाम तक पहुंच सकती है क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना वैक्सीन

Wed, 13 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination  in una
ऊना शहर में लोहड़ी पर्व पर चहलकदमी करते हुए लोग। - फोटो : Una
इंतजार खत्म : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आज पहुंचेंगी 11 हजार कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कोरोना महामारी को रोकने के लिए तैयार की गई वैक्सीन वीरवार देर शाम तक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंच जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की एक गाड़ी वैक्सीन का पहला स्टॉक लेने सुबह के समय धर्मशाला जाएगी। वीरवार शाम तक क्षेत्रीय अस्पताल में वैक्सीन पहुंच सकती है। जिसे स्वास्थ्य विभाग ऊना के मुख्य स्टोर में पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचने वाले पहले स्टॉक में करीब 11 वैक्सीन होंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया जाएगा। जिसमें 390 को वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि प्रथम चरण पहले स्वास्थ्य विभाग के 5400 स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद टीकाकरण अभियान को ब्लॉक स्तर पर उतारा जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी योजना तैयार की जा चुकी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के लिए तैयार की गई वैक्सीन को स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम और सुरक्षा उपकरणों के साथ लगाया जाएगा।

इनसेट...
वैक्सीन का पहला स्टॉक धर्मशाला से क्षेत्रीय अस्पताल लाने की तैयारी कर ली गई है। पूरी सुरक्षा के साथ वैक्सीन लेने के लिए गाड़ी रवाना की जाएगी। वीरवार शाम तक वैक्सीन का स्टॉक पहुंच जाने के आसार हैं।
विज्ञापन

डॉ. रमन कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed