{"_id":"5f623d908ebc3ebd787322de","slug":"corona-una-news-sml3453069187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लापरवाह हुए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लापरवाह हुए दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही साफ दिख रही है। 700 के करीब दुकानें हैं और यहां सैकड़ों की तादाद में ग्राहकों का आवागमन होता है। बावजूद इसके बाजार में लगभग 90 फीसदी दुकानदार दुकान के अंदर ग्राहक होने पर भी मास्क नहीं डाल रहे हैं और न ही दुकानों में सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी अनदेखी हो रही है।
वार्ड एक के तहत पिरथीपुर रोड़ और भद्रकाली रोड़ का बाजार कोरोना पॉजिटिव केस आने पर बंद रह चुका है। फिर भी सबक नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवी वर्ग रमेश जसवाल, विकास चंद, महेश कुमार, विनोद, राकेश ने बताया कि दौलतपुर चौक बाजार के अधिकतर दुकानदारों द्वारा मास्क न पहनना अथवा मात्र गले मे लटकाए रखना चिंताजनक है। इसके इलावा सैनिटाइजर भी दुकानों से गायब हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में सैलून संचालकों को मास्क, ग्लब्स, फेस शील्ड और पीपीई किट डालने के आदेश दिए गए थे। सैलून संचालको/हेयर ड्रेसर्स ने कटिंग के रेट डबल से भी ज्यादा कर दिए हैं, लेकिन कटिंग के दौरान न मास्क डाला जा रहा और न ही पीपीई किट पहनी जा रही है। उधर, एसडीएम विनय मोदी ने बताया कि अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि क्षेत्र में कोविड 19 नियमों की अनुपालना अनिवार्य की जाए।