फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Controversy over calling singer Firoz Khan calmed down

Una News: गायक फिरोज खान को बुलाने पर पैदा विवाद हुआ शांत

Thu, 20 Feb 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Feb 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
Controversy over calling singer Firoz Khan calmed down
ऊना में सिंगर को लेकर हुए विवाद को लेकर एसडीएम ​विश्वमोहन चौहन के समक्ष बात करते हुए आयोजक व अन
ऊना। शहर में 26 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि कार्यक्रम में गायक फिरोज खान को बुलाने का विवाद बुधवार को शांत हो गया। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक बुलाई गई। जिसमें हिंदू संगठन पदाधिकारी और आयोजक कमेटी शामिल हुए।
विज्ञापन

करीब एक घंटा चली चर्चा में आयोजक कमेटी ने कहा कि कार्यक्रम में केवल भगवान शिव के भजनों का गुणगान होगा। कोई अन्य धार्मिक गायन नहीं होगा। कमेटी ने कहा कि इतने कम समय में कोई भी गायक बुक नहीं होगा। इसलिए जिस गायक की बुकिंग है, उसे ही आने दिया जाए। भविष्य में इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस पर हिंदू संगठनों ने भी सहमति जताई। ध्यान रहे कि हिंदू संगठनों ने तर्क था कि हिमाचली और अन्य राज्यों के हिंदू कलाकारों को नजरअंदाज किया गया है। इन्हें बुलाना हिंदू धर्म का अपमान है।
विज्ञापन

हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों में केवल हिंदू गायकों को ही बुलाया जाना चाहिए। बता दें कि किला बाबा बेदी साहिब में शिव महिमा क्लब चौरासी पौड़ियां वाला मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 27 फरवरी को पंजाबी गायक फिरोज खान की प्रस्तुति प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के पोस्टर और होर्डिंग्स शहरभर में लगाए गए हैं, जिस पर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। हिंदू एकता मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल था। हालांकि बुधवार को एसडीएम ऊना से बैठक के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed