फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Controversy in religious special program in Lower Badhera, cross FIR

Una News: लोअर बढेड़ा में धर्म विशेष के कार्यक्रम में विवाद, क्रॉस एफआईआर

Sun, 22 Dec 2024 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy in religious special program in Lower Badhera, cross FIR
बढेडा़ गांव में हुए विवाद के दौरान मौका पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।संवाद
एक पक्ष ने दूसरे पर धर्म परिवर्तन करवाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने कहा, पारिवारिक कार्यक्रम में पंचायत प्रधान ने किया गाली गलौज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमंडल हरोली के तहत ग्राम पंचायत लोअर बढेड़ा में शुक्रवार रात घर पर धर्म विशेष से जुड़े कार्यक्रम में हंगामा हो गया। माहौल बिगड़ता देख हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद क्रॉस केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में लोअर बढेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान घर के पास पटाखों की आवाज सुनाई दी। उपप्रधान त्रिलोक सिंह, वार्ड पंच सरोज ठाकुर, रमन कुमार व गोल्डी के साथ जब मौके पर पहुंचा, तो पाया कि गांव का ही सरवन कुमार किसी धर्म विशेष का प्रचार करवा रहा है। वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे। पंचायत प्रधान ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि सरवन कुमार धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे थे। उधर, दूसरे पक्ष से सरवन कुमार निवासी लोअर बढेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धर्म विशेष को मानते हैं। शुक्रवार रात्रि अपने घर में बच्चों का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। सभी इकट्ठा बैठकर प्रार्थना कर रहे थे। तभी गांव के प्रधान अजय कुमार एवं वार्ड पंच उनके घर आए और कहने लगे कि आप धर्म परिवर्तन करवा रहे हो। इस दौरान पंचायत प्रधान की ओर से गाली गलौज की गई और जातिसूचक शब्द भी बोले। कहा कि 40-50 लोग घर में घुसकर मारपीट की कोशिश करने लगे। सरवन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की और घर में खड़ी स्कूटी को तोड़ दिया। उनके मेहमानों की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी गई। कहा कि पुलिस टीम ने आकर सहायता की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed