फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Contractor's body found hanging from noose

फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव

Thu, 16 Jun 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Contractor's body found hanging from noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में श्रमिक प्रदाता (लेबर प्रोवाइडर) ठेकेदार के रूप में कार्यरत 35 वर्षीय व्यक्ति ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव गगरेट-भरवाईं सड़क मार्ग पर उसके किराये के कमरे पर कपड़े सुखाने वाली तार से झूलता हुआ मिला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत अपर हलेटा गांव का 35 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र राज कुमार पिछले कुछ समय से गगरेट स्थित एक उद्योग में लेबर प्रोवाइडर का काम कर रहा था। वह गगरेट कस्बे में ही एक किराये के कमरे में रह रहा था। वीरवार सुबह उसके मकान मालिकों ने अंकुर को कपड़े सुखाने वाली तार से लटका हुआ पाया। इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अंकुर के कमरे को जाने वाली सीढ़ियों पर भी कुछ खून के धब्बे पड़े हुए थे। अंकुर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। अंकुर घर से भी साधन संपन्न था। अब उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इससे हर कोई दंग है। पुलिस भी यह पुख्ता करना चाहती है कि क्या कपड़े सुखाने वाली तार के साथ भी लटक कर मौत हो सकती है या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में ही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक के परिजनों ने भी किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार अंकुर को कोई ऐसा मानसिक तनाव भी नहीं था, जिसके चलते इस तरह का कदम उठाए। उन्होंने भी इस मामले की गहन छानबीन की मांग की है।

उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed