फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consumers will receive bills online.

Una News: उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मिलेंगे बिल

Thu, 10 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Consumers will receive bills online.
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में कूड़ा उठाने की सेवा से जुड़े बिल उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मिलेंगे और वे घर बैठे ही इनका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद लोगों को बिल देखने या जमा करवाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत ने कूड़ा एकत्र करने के बिल को अब श्रेणीवार तय किया है। यदि किसी उपभोक्ता को अपने बिल या निर्धारित श्रेणी को लेकर कोई आपत्ति या समस्या है तो वह समाधान के लिए सीधे नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क कर सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुसूया देवी ने बताया कि इस ऑनलाइन व्यवस्था से काम में पारदर्शिता आएगी, लोगों के समय की बचत होगी और शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया सुचारू बनेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गारबेज कलेक्शन बिलों का समय पर भुगतान करें और अंब को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed