फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consumers are hurt by the lack of one-time food supplies

Una News: एकमुश्त खाद्य सामग्री की सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता आहत

Fri, 10 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Consumers are hurt by the lack of one-time food supplies
ऊना। सस्ते राशन के नाम पर उपभोक्ता ठगा सा महसूस कर रहे हैं। डिपो में सस्ते राशन के नाम पर किस्तों में उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुएं मिल रही है। जिसके चलते उपभोक्ता बार-बार डिपो के चक्कर लगाकर थक गए हैं। एकमुश्त में खाद्य सामग्री की सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता काफी आहत हैं। वहीं इस महीने माह, दाल चना और चीनी अभी तक डिपो में नहीं पहुंची है। वहीं दूसरी ओर दो महीने बाद तेल की सप्लाई आई है और इसके साथ ही वर्तमान में आटा, चावल, तेल, नमक और मलका दाल ही डिपो में पहुंची है। जिला ऊना में 1,40,000 के करीब राशन कार्ड धारक हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव कुमार का कहना है कि सिविल सप्लाई की ओर से ही डिपो में विभिन्न खाद्य वस्तुओं की सप्लाई की जाती है। आटा, तेल, नमक और मलका की सप्लाई डिपो को जारी की जा रही है। बाकी माह, दाल चना और चीनी की सप्लाई अब तक नहीं आई है। जैसी ही सप्लाई ऑर्डर आते हैं। डिपो को नियमित रूप से जारी कर दिए जाएंगे। सिविल सप्लाई कारपोरेशन की क्षेत्रीय प्रबंधक रीना कुमारी का कहना है कि मुख्यालय से ही चीनी और माह, दाल चना की खरीद की प्रक्रिया शुरू होती है। जैसे ही सप्लाई जारी होगी, डिपो को मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed