फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction of underpass at Mahalat railway gate hinders people's happiness

Una News: महालत रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण लोगों के खुशियों में बाधा

Wed, 02 Oct 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Oct 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass at Mahalat railway gate hinders people's happiness
ऊना। मलाहत रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य क्षेत्रवासियों के लिए खुशियों का रुकावट बन गया है। स्थानीय लोगों को अब अपने शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए स्थान बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि इस निर्माण कार्य के चलते वाहनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। निर्माण कार्य के कारण 10 माह के लिए ऊना से मलाहत फाटक की ओर से बसोली, पीर निगाह मार्ग पर वाहनों का रूट बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण किसी को बेटे तो किसी को बेटी की शादी समारोह का स्थान बदलना पड़ रहा है। मलाहत से ऊना की ओर आने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद कई परिवारों ने शादी, रिंग सेरेमनी और जन्मदिन के समारोह के स्थलों को ऊना मुख्यालय या आसपास के मैरिज हॉल में स्थानांतरित कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो परिवार की माने तो उन्होंने अक्तूबर के मध्य और अंतिम सप्ताह में शादी समारोह के लिए मलाहत में स्थान चिह्नित किए थे। इस बीच एकाएक मलाहत रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण शुरू हो गया और मार्ग को दस माह के लिए वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब आसपास के गांवों से दूर दराज एवं पंजाब की ओर से आने वाले रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों को रूट डायवर्ट का रास्ता समझा पाना बड़ी चुनौती है। इसलिए शादी समारोहों को ऊना मुख्यालय एवं साथ लगते अन्य निजी मैरिज पेलेस में तबदील करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलाहत रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कुछ वर्ष से प्रस्तावित था। इसे शुरू करने से पूर्व सूचना सार्वजनिक की गई है। बाकायदा प्रशासन ने रूट डायवर्ट प्लान भी जनहित के लिए साझा किया है। जनता भावी सुविधा के लिए सहयोग करे।
-राजेश शर्मा, एसडीओ, लोनिवि एनएच विंग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed