फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress united in Himachal, will defeat BJP together: Pratibha

हिमाचल में कांग्रेस एकजुट, मिलकर बीजेपी को हराएंगे : प्रतिभा सिंह

Sun, 19 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress united in Himachal, will defeat BJP together: Pratibha
ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्न? - फोटो : Una
ऊना। प्रदेश कांग्रेस एकजुट है। हम सभी मिलकर भाजपा को हराएंगे। यह बात ऊना के पुराना बस स्टैंड में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। इस कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे कर दिए। वे उन्हें दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। प्रतिभा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कही हर बात पत्थर पर लकीर होती थी क्योंकि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष से भरा है। इस समय आम लोग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से हताश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता में महिलाओं को हमेशा विशेष स्थान दिया और इसी की बदौलत उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया। उन्होंने कहा कि आज ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी से युवा थोड़े दूर हुए हैं लेकिन अगर आप अपने बुजुर्गों से पूछें तो हिमाचल में बदलाव की शुरुआत कांग्रेस ने ही की। सड़कें, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने की शुरुआत कांग्रेस ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता में पहचान वालों को मिलेगा टिकट : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से स्पष्ट कर दिया कि पार्टी टिकट उसी को देगी जिनकी जनता के बीच अपनी एक पहचान होगी। नारे लगाने और बैनरों पर अपनी फोटो लगाने वालों को टिकट नहीं दी जाएगी। बल्कि जो लोग जनता में अपनी जगह बना चुके हैं और साफ और ईमानदार छवि वाले हैं उन्हीं को टिकट दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुरक्षित सीटों को भी हलके में नहीं लिया जाएगा। मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल दौरों के दौरान करीब 600 युवा जेलों में रहे जोकि अपने हक मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को कुछ नहीं देकर गए और न ही मुख्यमंत्री में कुछ मांगने की क्षमता है।
जिसके पास हाथ उसे हम सभी का साथ : सुक्खू
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू से स्पष्ट किया कि जिसके पास कांग्रेस का हाथ होगा उसी को हम सभी का साथ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि कुछ चर्चित चेहरे कांग्रेस के हाथ की जगह अपनी बड़ी-बड़ी फोटो लगातार प्रचार में जुटे हैं। जिन्हें अपनी फोटो से चुनाव जीतना है, उन्हें कांग्रेस के चुनावी चिन्ह की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में आप का रास्ता अभी लंबा है। पहाड़ी रास्ते हैं और उन्हें अभी काफी समय लगेगा। इस मौके पर ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, राणा रणजीत सिंह, पूर्व विधायक राकेश कालिया, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन बबलू, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा मौजूद रहे।

ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्न?

ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्न?- फोटो : Una

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ऊना में तलवार लहराकर कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जुट जाने का स

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ऊना में तलवार लहराकर कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जुट जाने का स- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed