फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : मुकेश

Tue, 14 Jan 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
congress
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व विधायक राकेश कालिया भंजाल में गगरेट कांग्रेस के कार्? - फोटो : Una
गगरेट (ऊना) नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व विधायक राकेश कालिया ने भंजाल में गगरेट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस बैठक में अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को अभी से ही एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के खिलाफ हर मोर्चे पर कमर कस कर तैयार रहने की बात कही। मुकेश ने प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा रोज नए शोशे छोड़ने में माहिर है। पहले पानी वाले मुख्यमंत्री फिर सड़कों वाले मुख्यमंत्री और अब बर्फबारी का श्रेय भी मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दो वर्ष का कार्यकाल मात्र नाटियां डालने और दिल्ली दरबार के चक्कर काटने में ही बीता है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अफसरशाही भाजपा सरकार पर हावी है।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी एक अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई बात हो तो वह पूर्व विधायक राकेश कालिया और उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश में अगला चुनाव आने तक कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करेगी। भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश कालिया ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दम पर ही वह पिछला चुनाव जीत चुके हैं। अब अगली बार फिर कांग्रेस के कार्यकर्ता गगरेट से कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed