फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress took lead in 73 booths in Gagret, BJP was ahead in only 18 booths.

Una News: गगरेट में 73 बूथों पर कांग्रेस ने ली बढ़त, भाजपा सिर्फ 18 बूथों पर रही आगे

Wed, 05 Jun 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 05 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress took lead in 73 booths in Gagret, BJP was ahead in only 18 booths.
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट में हुए उपचुनाव में अगर पोलिंग बूथों का आकलन किया जाए तो भाजपा महज 15 फीसदी बूथों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के कुल 91 बूथों में से 18 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 73 बूथों पर कांग्रेस विजयी पताका फहराने में कामयाब रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा लीड बूथ नंबर 44 पर हासिल की है। यहां कांग्रेस 390 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। हालांकि बेशक भाजपा प्रत्याशी अपने गृह बूथ पर जीत दर्ज करने में तो कामयाब रहे, लेकिन यहां से उन्हें महज 15 मतों की लीड हासिल हुई। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया अपने गृह बूथ भंजाल-43 से 252 मतों की लीड हासिल करने में कामयाब रहे। वर्ष 2022 में गगरेट में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा महज सात बूथों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। उस समय कांग्रेस खेमे से चैतन्य शर्मा ही उम्मीदवार थे। इस बार चैतन्य शर्मा के भाजपा खेमे से मैदान में उतरने पर भाजपा 18 बूथों पर जीत हासिल कर पाई है।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि जिन बूथों पर भाजपा को लीड मिली भी है वह नाममात्र की है, जबकि कांग्रेस ने कई बूथों पर भाजपा को बुरी तरह से पछाड़ा है। यह भी काबिल-ए-गौर है कि जिस जिला परिषद वार्ड में चैतन्य शर्मा ने कभी अन्य प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त करवा दी थी। इस उपचुनाव में उप जिला परिषद वार्ड भंजाल के भी अधिकांश बूथों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। बेशक अभी भी भाजपा का ही उस जिला परिषद वार्ड पर कब्जा है, लेकिन उपचुनाव में भाजपा अपने इस वार्ड में भी करिश्मा नहीं दिखा पाई। दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो स्थिति बिलकुल विपरीत है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अधिकांश बूथों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। एक ही समय हुए चुनाव में एक ही पार्टी को दो अलग-अलग चुनावों में अलग परिणाम देखने को मिले हैं, जो बूथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के डाउन हैं, वही बूथ लोकसभा चुनाव में बढ़त भी दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed