फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress spoke against inflation in Jadla Koydi

जाडला कोयड़ी में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला

Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress spoke against inflation in Jadla Koydi
विधानसभा क्षेत्र गगरेट के जाडला कोयडी में कांग्रेस कार्यककर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी क? - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। जाडला कोयड़ी में गगरेट कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई व जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। पूर्व विधायक राकेश कालिया की अगवाई में इस रोष प्रदर्शन में गगरेट क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। भाजपा राज में बढ़ती महंगाई से आज हर कोई त्रस्त है। गैस सिलिंडर तक लेने के लिए अब आम, मध्यम वर्ग को सोचना पड़ता है।
विज्ञापन

न ही कोई सब्सिडी ही अब खाते में आती है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि प्रदेश की भोली भाली जनता के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस अब सड़कों पर उतर चुकी है। इस अवसर गगरेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह, युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर, अनिल डढवाल, रिशव कहोल, दीपक डढवाल, जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी, अजेश जसवाल व अन्य मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed